फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दौड़ में आर्यन, अनिल और बालमुकुंद ने मारी बाजी

Sun, 01 Nov 2026 01:29 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
पीटी का प्रदर्शन करते बच्चे स्रोत आयोजक - फोटो : ARchive
विज्ञापन
तालबेहट। विकासखंड तालबेहट की एक दिवसीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता श्री मर्दन सिंह इंटर कॉलेज के मैदान पर हुई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम अभिजीत सिंह और ब्लॉक प्रशासक विजय सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने दीप प्रज्वलित भी किए। एसडीएम ने खेलों को स्वस्थ और मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने सभी को नियमित खेल और व्यायाम करने की सलाह दी। अतिथियों ने झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता में 50, 100, 200 और 400 मीटर दौड़, कबड्डी तथा खो-खो जैसी स्पर्धाएं आयोजित की गईं। भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज पटैरिया और खंड शिक्षाधिकारी समर सिंह गौर सहित कई अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग में आर्यन योगी ने 100 और 200 मीटर दौड़ जीती, जबकि अश्विन 50 मीटर दौड़ में प्रथम रहे। खो-खो में यूपीएस लालौन और कबड्डी में यूपीएस बिजरौठा की टीमें विजयी रहीं। जूनियर बालिका वर्ग में यूपीएस कड़ेसराबांसी ने खो-खो और यूपीएस बरीकला ने कबड्डी जीती।
प्राथमिक स्तर की दौड़ में प्रतीक (50 मीटर), बालमुकुंद झूमरनाथ (100 मीटर) और अनिल पाल झूमरनाथ (200 व 400 मीटर) विजेता रहे। कबड्डी में कंपोजिट रामपुर, खो-खो में पीएस कड़ेसराबांसी और प्राथमिक बालिका वर्ग में प्रावि माताटीला की टीमें विजयी रहीं। न्याय पंचायत स्तर पर धनगौल ने पहला और सेरवासकलां ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

पीटी का प्रदर्शन करते बच्चे स्रोत आयोजक- फोटो : ARchive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें