संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। उत्तर प्रदेश पर्व-हमारी संस्कृति हमारी पहचान के अंतर्गत संस्कृति उत्सव का आयोजन जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में कल्याण सिंह सभागार में किया गया। प्रतियोगियों ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन ने कहा कि सरकार देश की संस्कृति को सहेज रही है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को संस्कृति का महत्व समझाने व उसके संरक्षण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सहायक निदेशक सूचना सुरजीत सिंह ने प्रतिभाग कर रहे कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। श्रीमंत बुंदेलखंड सांस्कृतिक मंच के कलाकारों में जानकी प्रसाद एंड पार्टी ने जिले पर आधारित गीत, केंद्र व प्रदेश सरकार के विकासात्मक कार्यों, महत्वपूर्ण निर्णय, जीरो टॉलरेंस नीति, अयोध्या में राम मंदिर, आवास योजना, निशुल्क राशन आदि पर आधारित लोक गीतों की प्रस्तुति दी। छात्रा शौम्याश्री ने कत्थक नृत्य, परमानंद एंड ग्रुप के ने सैरा नृत्य, मोहिनी ग्रुप के जितेंद्र कुमार एंड पार्टी ने मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि चंद्रशेखर पंथ, पर्यटन अधिकारी हेमलता, फिरोज डायमंड, ब्रजमोहन संज्ञा, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।