फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 140 स्कूली वाहन सीसीटीवी व जीपीएस से होंगे लैस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शासन ने बच्चों को ले जाने वाले स्कूली वाहनों पर मनमानी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य कर दिया है। निर्देश के बाद अब जिले में सभी 140 स्कूली वाहन सीसीटीवी कैमरे से लैस होंगे। साथ ही सभी स्कूली वाहनों में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) सिस्टम भी लगाए गए हैं। इससे प्रबंधन वाहनों पर नजर रख सकेंगे। परिवहन विभाग ने दावा किया है कि सभी स्कूली वाहनों में सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। कार्यालय में फिटनेस के समय स्कूली वाहनों में सीसीटीवी व जीपीएस की जांच की जा रही है।
जनपद में संचालित स्कूली बसों व वैन के भीतर की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य है। इसमें वाहनों की गतिविधि के बारे में स्कूल प्रबंधन को जानकारी रहती है। लेकिन इनके आने-जाने की जानकारी नहीं हो पाती थी। ऐसे में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को खतरा बना रहता था। साथ ही वाहन चलाने पर भी नियंत्रण नहीं होता था।
विज्ञापन

ऐसे में शासन ने सुरक्षा की दृष्टि से जल्द ही सभी स्कूली वाहनों में सीसीटीवी कैमरा के साथ ही ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) लगाने के निर्देश दिए हैं। इससे बसों की लोकेशन स्कूल प्रबंधन को मोबाइल पर ही बच्चों पर नजर रख सकेंगे। वाहन चालक गलत दिशा में वाहन चलाते है तो इसकी जानकारी तत्काल हो जाएगी। इसके साथ ही बस जाम में फंसती है तब इसकी जानकारी भी मिलती रहेगी। ऐसे में बच्चों की पूरी तरह से सुरक्षा भी रहेगी।
विज्ञापन

-
सभी स्कूली वाहनों में कैमरा लगाए जाने के बाद ही फिटनेस की जा रही है। यदि किसी वाहन में सीसीटीवी कैमरा लगा नहीं पाया गया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
- मो. कय्यूम खान, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें