फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन स्थलों तक परिवहन की व्यवस्था के लिए आवश्यक कार्रवाई करे परिवहन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी आलोक सिंह ने जनपद के पर्यटन विकास को लेकर युवा शक्ति को उपयोग में लाने के लिए बीएसए/डीआईओएस को यूथ क्लब गठित करने के निर्देश दिए। जनपद के स्थापना दिवस व मेला महोत्सव के आयोजन के संबंध में इवेंट मैनेजर से प्रस्ताव प्राप्त कर कार्ययोजना बनाई जाए। मुख्य पर्यटन स्थलों व मुख्य मार्गों पर साइनेज लगाने के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए गए। पर्यटन स्थलों तक परिवहन की समुचित व्यवस्था कराए जाने के लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों को आवश्य कार्रवाई करें। यह बात जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक में कही।
विज्ञापन

जनपद के विभिन्न पौराणिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण पर चर्चा में पर्यटन विकास के लिए प्राप्त प्रस्तावों यथा-मानसरोवर लेक, अमझरा, संत कबीर मंदिर-पिसनारी बाग, मसौराकलां दुर्गा एवं शंकर परिवार मंदिर, ग्राम खांदी में साहबपुर तालाब पर हनुमान जी मंदिर, सिद्धबाबा मंदिर, झूमरनाथ, छोटे बाबा मंदिर पूराकलां, तुवन मंदिर परिसर, ललितपुर सहित जनपद के मुख्य पर्यटन स्थलों के विकास एवं उन तक जाने वाले संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण पर चर्चा कर पूर्ण कराए जाने के लिए विस्तार से वार्ता की गई। नगर पंचायत अध्यक्षा मुक्ता सोनी ने मानसरोवर झील को वॉटर स्पोट्स के रुप में विकसित करने का प्रस्ताव दिया। सीडीओ ने बताया कि जिले के सात किलों के संरक्षण व विकास का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। ग्रामीण पर्यटन विकास की चर्चा में मोहिनी कलाकार ने लखंजर-पापरा को ग्रामीण पर्यटन के तौर पर विकसित किये जाने का सुझाव दिया। पर्यटन मित्र फिरोज इकबाल के सुझाव पर लोक निर्माण विभाग ने बताया कि जनपद की सीमाओं पर चार स्वागत द्वार बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है। फिरोज इकबाल ने पर्यटन स्थलों के विकास के लिए ललितपुर दर्शन बस चलाए जाने का सुझाव दिया, जिस पर सदर विधायक ने बस चलाये जाने के लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। आरएन शुक्ला ने राष्ट्रीय पर्यटन नीति-2022 के महत्वपूर्ण सुझाव में पर्यटन के विकास के सभी से सुझाव आमंत्रित किए, जिससे पर्यटन विकास के कार्यों को गति मिल सके।
कलाविद् ओमप्रकाश विरथरे ने बुन्देली कला को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदर्शनी आयोजित करने की बात कही। पर्यटक अधिकारी हेमलता ने संचालन कर परिषद द्वारा किये जा रहे कार्यों का विस्तारपूर्वक ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। इस दौरान बैठक में राज्यमंत्री, श्रम एवं सेवायोजन मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, चंद्रशेखर पंथ, प्रो. भगवत नारायण शर्मा, इंटैक कंवीनर संतोष शर्मा, देवेंद्र चतुर्वेदी, ईओ, बीएसए, डीपीआरओ, एएमए जिला पंचायत, डीआईओ, परिवहन विभाग, वन विभाग व लोक निर्माण विभाग समेत विभिन्न विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें