फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य पद को भरे 425 नामांकन

Wed, 30 Sep 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो महरौनी (ललितपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महरौनी (ललितपुर)। महरौनी ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सदस्य पद हेतु ब्लॉक परिसर में नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो गई। ब्लाक की छह न्याय पंचायतों में क्षेत्र पंचायत सदस्य की 78 सीटों पर दूसरे दिन मंगलवार को 292 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जबकि पहले दिन 133 नामांकन पत्र जमा हुए थे। इस तरह कुल 425 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किए।नामांकन के दूसरे दिन मंगलवार की सुबह से ब्लॉक परिसर में उम्मीदवारों और उनके समर्थकों का हुजूम जमा होने लगा था। निर्धारित समय दस बजे पुलिस की चौकसी के बीच व्यवस्थित तरीके से नामांकन पत्र जमा करने का सिलसिला चल पड़ा, जो निर्धारित समयावधि शाम चार बजे तक चला। इस दौरान 292 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिनमें न्याय पंचायत सिलावन की 14 सीटों पर कुल 76 नामांकन हुए, इसमें 27 महिलाएं और 49 पुरुष शामिल हैं। न्याय पंचायत सैदपुर की 17 सीट पर कुल 94 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिसमें 32 महिलाएं और 62 पुरुष शामिल हैं। न्याय पंचायत गौना की 8 सीटों पर कुल 43 नामांकन पत्र जमा हुए, जिनमें 29 महिलाएं और 14 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं। न्याय पंचायत गुढ़ा की 15 सीटों पर 86 नामांकन पत्र जमा हुए। इसमें 45 महिलाएं और 41 पुरुष शामिल रहे। न्याय पंचायत भौंडी की कुल 9 सीटों पर कुल 48 नामांकन पत्र जमा हुए, जिनमें 10 महिलाएं और 38 पुरुष शामिल हैं। न्याय पंचायत खिरिया लटकंजू की कुल 15 सीटों पर 78 नामांकन पत्र प्राप्त हुए, जिसमें 26 महिलाएं व 52 पुरुष शामिल हैं। इस प्रकार महरौनी ब्लाक की सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य की सीटों पर कुल 425 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किए। इसमें से 256 पुरुष और 169 महिला उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। नामांकन पत्र दाखिल होने के बाद 30 सितंबर और 01 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद तीन अक्तूबर को नामांकन वापसी की तिथि निर्धारित की गयी है। नामांकन प्रक्रिया में निर्वाचन अधिकारी रविंद्र सिंह सहित सहायक निर्वाचन अधिकारी राजाराम नामदेव, मनीष श्रीवास्तव, नंदराम, सूर्यनाथ, रामकृष्ण वर्मा, जमुना प्रसाद, सुरेंद्र सिंह, संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे। वहीं, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जितेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें