ललितपुर। करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बाद भी जिले में बिजली व्यवस्था बदहाल है। अफसरों के लापरवाह रवैये के कारण अधीनस्थ मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं। वे आमजन की जिंदगी से भी खेल रहे हैं। हाल यह है कि दुकानों के मीटर पेड़ों पर टंगे हुए हैं। गांवों में बिजली की लाइनें भी पेड़ों पर डाल दी गई हैं। इंसुलेटर भी पेड़ पर ठोक दिया गया है। उसमें करंट भी बह रहा है, जो राहगीरों और जानवरों के लिए खतरा बना हुआ है, बावजूद इसके कोई इस पर गौर नहीं कर रहा है। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था की हकीकत बताती यह रिपोर्ट...।