फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुदान मिलने की अफवाह से डाकघरों में भीड़

Mon, 09 Jul 2018 12:30 AM IST
amarujala
विज्ञापन
rupay, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
शहर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत केंद्र सरकार से दो लाख रुपये का अनुदान मिलने की अफवाह शहर में फैली हुई है। शनिवार को डाकघरों में इसके लिए रजिस्ट्री करवाने के लिए भीड़ लगी रही। भनक लगते ही जालसाज सक्रिय हो गए हैं और इसके फार्म सौ रुपये तक में बेच रहे हैं। इधर एसडीएम नरेंद्र सिंह ने लोगों से इन अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। वहीं, डाकघर के कर्मचारी भी इस तरह की किसी योजना से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

बताते चलें कि इस योजना की अफवाह झांसी समेत कई अन्य जिलों में फैल चुकी है। कुछ इसी तरह ही जनपद में पिछले दो-तीन दिनों से इस ‘बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ’ योजना के नाम पर एक फार्म मार्केट में बेंचा जा रहा है और लड़कियों बताया गया है कि इसे भरने पर सरकार उन्हें दो लाख रुपये देगी। इस खबर को सुनने के बाद से पोस्ट ऑफिस में लड़कियों व अभिभावकों की लंबी-लंबी कतारें लगाना शुरू हो गई है। जालसाजों ने यह अफवाह फैला दिया की इस योजना के तहत आवेदन करने वाली आठ साल से 32 वर्ष की आयु तक की लड़कियों व महिलाओं को दो लाख रुपये मिलेगें। यह आवेदन फार्म सीधे भारत सरकार मंत्रालय को रजिस्ट्री व स्पीड पोस्ट से भेजा जा रहा है। पोस्ट ऑफिस के अधिकारी व बाबू खुद ही लोगों को बोल रहे हैं कि यह योजना पूरी तरह फर्जी के इसके बाद भी जनता उनकी सुनने को तैयार नहीं है। डाक रजिस्ट्री व स्पीड पोस्ट करने के लिए जनता के 25 से 40 रुपये तक फालतू में खर्च हो रहे हैं।

जालसाज हुए सक्रिय
इस फर्जी योजना के लिए आवेदन करने के फार्मों के नाम पर कुछ जालसाजों ने अपना खासा धंधा शुरू कर दिया है। शहर में कुछ लोग तो एक 50 पैसे की फोटो कॉपी वाला कागज 100-100 रुपये में तक बेच रहे हैं। शहर के वार्ड नंबर 23 गोविंद नगर क्षेत्र के मलिन बस्ती में रहने वाले परिवार के लोगों ने सौ-सौ रुपए में फार्म खरीदे हैं। वह दो लाख रुपए जो उन्हें कभी मिलना नहीं है, उसके लिए जनता फालतू में मेहनत कर रही है और जेब के रुपए भी खर्च कर रही है।
विज्ञापन


अफवाहों पर न दें ध्यान
सरकार द्वारा इस तरह कोई योजना संचालित नहीं की जा रही है, जिसमें 8 वर्ष 32 की आयु तक की लड़की व महिलाओं के लिए दो-दो लाख रुपये धनराशि दी जाएगी। यह फर्जी अफवाह है, जो इससे पहले अन्य जनपदों में भी फैलाई जा चुकी है। जनता इस फर्जीवाडा दूर रहे और यह अफवाह जिन लोगों ने फैलाई है व आवेदन फार्म के नाम पर अपना धंधा कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- नरेंद्र सिंह, प्रभारी सदर एडीएम, ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें