फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू की आशंका, गांव का निरीक्षण किया

Sat, 10 Oct 2015 01:13 AM IST
ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ललितपुर। ब्लाक बिरधा अंतर्गत ग्राम हंसारा में डेंगू का एक मरीज मिलने की खबर लगने पर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को साफ- सफाई से रहने, जल भराव नहीं होने देने के निर्देश दिए।   नगर स्वास्थ्य अधिकारी/ जिला संक्रामक रोग नियंत्रण प्रभारी डा. राजेश भारती के निर्देशन में टीम ब्लाक बिरधा अंतर्गत ग्राम हंसारा पहुंची। गांव के इमरत सिंह को गत माह की 25 तारीख को मेडिकल कालेज झांसी में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने डेंगू की आशंका जताई थी। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अफसर सक्रिय हो गए और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सत्येंद्र कुमार ने संक्रामक प्रभारी को गांव में डेंगू की स्थिति जानने के निर्देश दिए। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इस बीमारी की जानकारी संबंधी पम्पलेट्स चिपकाने को कहा, जिससे आम लोगों को बीमारी के लक्षण शुरुआत में ही पता चल सकें और इलाज किया जा सके।  टीम ने गांव में पहुंचकर जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसा कोई मरीज नहीं है। डाक्टरों ने ग्रामीणों को साफ- सफाई से रहने, जल भराव रोकने, नालियों की नियमित सफाई के निर्देश दिए। जिससे गांव में संक्रामक बीमारियां न फैल सकें। इस मौके पर केहर सिंह यादव, हरीश तिवारी, सीताराम निरंजन, हलकरन चंचल, गोपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें