फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ चला अभियान, सात वाहनों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस ने बुधवार को शहर में ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। प्रमुख तिराहों और चौराहों पर वाहन चालकों की ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई। नशे की हालत में वाहन चलाते मिले सात चालकों के चालान किए गए।
विज्ञापन

सीओ यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख तिराहों और चौराहों पर वाहन चालकों की जांच की। इस दौरान सात वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते मिले। सभी के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।
इसके अलावा यातायात नियमों का अन्य तरीकों से उल्लंघन करने वाले 181 वाहनों के भी चालान किए गए। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर उनका पालन करने के लिए जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें