फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंशिका ने हाईस्कूल में और इंटरमीडिएट में अमनदीप ने किया जिला टॉप

विज्ञापन
अंशिका जैन दसवी की छात्रा - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। आईसीएससीई बोर्ड की दसवीं व बारहवीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। दसवीं में अंशिका जैन ने 97.16 प्रतिशत अंक व बारहवीं में अमनदीप सिंह ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है।
विज्ञापन

आईसीएससीई बोर्ड के जिले में चार विद्यालय संचालित हैं। इनमें एसडीएस अंग्रेजी माध्यम स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। दसवीं में अंशिका जैन ने 600 में से 583 अंक, जागृति शुक्ला ने 579 अंक, पार्थ शुक्ला ने 569 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, बारहवीं में अमनदीप सिंह ने 500 में से 485 अंक, आयुष जैन ने 474 अंक, तान्या सेठ व आदित्य जैन ने 473 अंक अर्जित किए हैं।
हिंदी मीडियम में दसवीं की छात्रा श्रद्घा पटैरिया ने 89.19 प्रतिशत व बारहवीं में विवेक गुप्ता ने 80.2 प्रतिशत अंक हासिल कर अव्वल प्रदर्शन किया है। मार्डन पब्लिक स्कूल में दसवीं के देवांश गोस्वामी ने 93 प्रतिशत, अंकित राजपूत 85 प्रतिशत, सुरभि ने 80.2 प्रतिशत, बारहवीं में अभिषेक कुुशवाहा ने 81 प्रतिशत, रिसिका जैन ने 80.5 प्रतिशत, अंजलि राठौर ने 80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। संत जोसफ ब्याज विद्या निकेतन तालबेहट के कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम इस बार शत- प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र केशव राय ने 12 वीं की परीक्षा में सबसे अधिक 92.4 फीसदी और कक्षा 10 में संस्कृति गुप्ता ने 95.8 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। सेंट लारेंस स्कूल महरौनी में दसवीं में सुयश सोनी ने 92.4 प्रतिशत, रीतेश राजपूत ने 92 प्रतिशत, विमांश सिंघई ने 88.2 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं।
विज्ञापन

इंजीनियर बनना चाहते हैं अमनदीप
मैंने कॉलेज की पढ़ाई के साथ कोचिंग भी की। इस तरह औसतन पांच से छह घंटे की पढ़ाई करके अंक हासिल किए। परीक्षाफल में मिले अंक पर संतुष्टि हैं। अब इंजीनियर बनकर अपना भविष्य बनाना चाहता हूं। - अमनदीप सिंह
सिविल सर्विस में जाना चाहते हैं आयुष
अच्छे अंक अर्जित करने के लिए काफी मेहनत की। सर ने भी पढ़ाई में सहयोग किया। सिविल सर्विसेज में जाकर समाजसेवा करना चाहता हूं। पढ़ाई के दौरान स्कूल में सभी टीचर्स का सहयोग मिला। - आयुष जैन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें