फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शतक से चूके अंश दीक्षित, 93 रन बनाकर टीम को दिलाई जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। निशि क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में आयोजित अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में अंश चैलेंजर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जय अंबे ग्रुप को 36 रन से शिकस्त दी। मुकाबले में अंश दीक्षित ने बल्ले से 93 रन की दमदार पारी खेलकर टीम की जीत की नींव रखी। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


मैच में टॉस जीतकर अंश चैलेंजर ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम की ओर से अंश दीक्षित ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 93 रन बनाए। वहीं आभाष ने 23 और अंश वर्मा ने 11 रन का योगदान दिया। निर्धारित लक्ष्य के रूप में जय अंबे ग्रुप के सामने 158 रन की चुनौती रखी गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जय अंबे ग्रुप की टीम अंश चैलेंजर के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 121 रन पर ही सिमट गई। टीम की ओर से अंश पटेल ने 26 और आरव श्रीवास्तव ने 20 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके।

अंश चैलेंजर की ओर से गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। अंश वर्मा ने तीन विकेट झटके, जबकि अंश दीक्षित और विनायक पाठक ने दो-दो विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। इस तरह अंश चैलेंजर ने मुकाबला 36 रन से अपने नाम कर लिया। शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए अंश दीक्षित को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें