फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोप मंडल को प्रतिबंधित किए जाने को लेकर जैन समाज लामबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली/ललितपुर। जैन समाज के लोगों ने अनोप मंडल द्वारा जैन धर्म और साधुओं के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर पीएम और सीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जैन मिलन संस्था पाली और जैन समाज के नेतृत्व में जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अनोप मंडल के खिलाफ नारेबाजी की। इसके पश्चात नायब तहसीलदार विनोद कुमार को दिए ज्ञापन में समाज के लोगों ने मध्यप्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में अनोप मंडल द्वारा जैन धर्म और सनातन सभ्यता के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार को रोकने की मांग की। पीएम और सीएम को संबोधित ज्ञापन में समाज के लोगों ने कहा कि अनोप मंडल की अनर्गल टिप्पणियां जैन धर्म के खिलाफ लोगों को भड़काया जा रहा है, इतना ही नहीं अनोप मंडल कोरोना संक्रमण के फैलने में भी जैन समाज के साधुओं को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाज ने पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ से अनोप मंडल की पुस्तक को प्रतिबंधित करने व अनोप मंडल के अनुयायियों व कार्यकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर पूर्णतया प्रतिबंधित करने की मांग की है, साथ ही केंद्र सरकार से अनोप मंडल की सीबीआई जांच कराने की अपील की गई। इस दौरान जैन समाज अध्यक्ष जयकुमार जैन, अतुल रसिया, प्रियंक जैन, नितिन जैन, जयकुमार बैध, संजीव कुमार, बकील मनोज जैन, श्रीकांत जैन, अरुण मोदी, राजेंद्र जैन रसिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें