फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: आरएमवी में शुरू हुईं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में 44वां वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं मंगलवार को शुरू हुईं। पहले दिन सौ मीटर दौड़, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, शॉटपुट, चेस, कैरम, टेबल टेनिस, वॉलीबाल, बैडमिंटन सिंगल्स एवं डबल्स की प्रतियोगिताएं हुईं। विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. केशव देव ने किया। पूर्व चैंपियन श्वेता ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीमों व खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने प्रतियोगिता एवं नियमों की जानकारी दी। इसके बाद छात्र एवं छात्रा वर्ग की सौ मीटर दौड़, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, शॉटपुट, चेस, कैरम, टेबल टेनिस, वॉलीबाल, बैडमिंटन सिंगल्स एवं डबल्स की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस दौरान डॉ. मनीष वर्मा, डॉ. रवींद्र सरोनिया, डॉ. डीके साहू, डॉ. अर्चना सुरोठिया, अनुराधा, डॉ. विजेंद्र सिंह, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. इच्छा, डॉ. रीतेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें