फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लिपिक पर लगाए रिश्वत लेने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बाल विकास विभाग में तैनात एक लिपिक पर कई आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ एसडीएम निशांत तिवारी को शिकायती पत्र दिया। उन्होंने नायब तहसीलदार बार को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि बिना रिश्वत लिए ड्राई राशन नहीं दिया जा रहा है। वह भी निर्धारित मात्रा से कम दिया जा रहा है। राशन वितरण महीने में चार या पांच दिन ही करते हैं, शेष दिन कार्यालय से नदारद रहते हैं। इसके अलावा पोषाहार की पर्ची नहीं मिलती। विरोध करने पर सेवा समाप्ति की धमकी दी जाती है। इस समय दिसंबर से मार्च तक का पोषाहार स्टोर में पड़ा है, लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नहीं मिला। प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी सावित्री वर्मा भी मौन रहती हैं। शिकायती पत्र पर रेनुका गुप्ता, संगीता पांडेय, प्रीती नामदेव, डोली शर्मा, रेखा पंखी, सरोज गुप्ता, छाया चौबे, आशारानी, गीता देवी आदि के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने एक शिकायती पत्र दिया है। नायब तहसीलदार क्षेत्र बार रोशनी सोलंकी को जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। - निशांत तिवारी, एसडीएम तालबेहट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें