फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: विद्यालय के कुछ ही दूरी पर भरे पानी में डूबने से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट-पवा। पवा क्षेत्र में एक सोलर कंपनी की जमीन समतल करने के लिए लेबर मिट्टी उठा रही है, जिससे जगह-जगह गहरे गड्ढ़े हो गए हैं। बारिश होने से इन गड्ढ़ों में काफी मात्रा में पानी भर गया है। विद्यालय से कुछ ही दूरी पर बने इन गड्ढों में भरे पानी में गांव निवासी विनोद रैकवार का आठ वर्षीय बेटा प्रिंस डूब गया। शाम तक बेटा घर न आने पर परेशान परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला तभी कुछ लोग पोखर के आसपास बच्चे को खोज रहे थे तो बच्चे का शव पानी में उतराता दिख गया। ग्रामीणों ने बमुश्किल बच्चे के शव को बाहर निकाला और सूचना थाना पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का एक बड़ा भाई और एक बहन है। इस संबंध में भूपेंद्र सिंह एसडीएम तालबेहट ने बताया कि मामले की जानकारी के बाद लेखपाल को मौके पर भेजा गया था। मृतक के परिजनों को जो भी शासकीय आर्थिक सहायता देय होगी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें