फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पड़ोसियों की पिटाई में घायल वृद्धा की मौत, शव रखकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पड़ोसियाें की पिटाई में घायल हुई 60 वर्षीय आराम बाई पत्नी प्रभुदायल रैकवार की झांसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर पहुंचे परिजनों ने सड़क पर शव को रखकर प्रदर्शन किया और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।

नेहरूनगर पानी की टंकी के पास निवासी हरकिशन रैकवार ने सात दिन पहले इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि सात जुलाई को शाम साढ़े सात बजे जब वह मजदूरी से लौट रहा था तभी मोहल्ला के ही सोनू, नंदलाल, कैलाश, राहुल, पुष्पेंद्र और नंदलाल की पत्नी कोमल ने पहले उसे रास्ते में रोका और उसे गालियां दी। जब वह घर पहुंचा तो यह लोग घर पहुंचकर उसके दरवाजे तोड़ने लगे। तब उसके पिता ने दरवाजा खोला तो सभी घर में घुस आए और उसे लात घूसों से पीट दिया। उसके पिता ने उसे बचाया तो उन्हें भी मारने लगे।
विज्ञापन

जब वह चौकी में शिकायत करने गया तो उस पर रास्ते में जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उसकी मां का सिर फट गया। उसने मां को अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। झांसी में ही उसके शव का पोस्टमार्टम किया गया।
इसके बाद परिजन उसके शव को लेकर ललितपुर पहुंचे, लेकिन घर न ले जाकर शव को नेहरूनगर में ही सड़क पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान सड़क पर परिजन राेते बिलखते रहे। इससे वहां भारी भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन

-
पिटाई में घायल हुई वृद्धा की झांसी में उपचार के दौरान मौत हुई है। इसमें पिटाई के मामले में आठ जुलाई को रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अब धाराओं में वृद्धि करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
-अनुराग अवस्थी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें