फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमझरा में नहीं थम रहा आने वालों का सिलसिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के बार्डर पर अमझरा घाटी में बाहर से आने वाले मजदूरों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में मजदूर गुजरात, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश के कई जिलों से आ रहे हैं। अमझरा बार्डर से अब तक ग्यारह हजार लोग प्रवासी मजदूर आ चुके हैं, लेकिन उनके आने का सिलसिला कम नहीं हो रहा है। मध्य प्रदेश होते हुए तेलंगाना, कर्नाटका, आंधप्रदेश, गुजरात आदि प्रातों से प्रवासी मजदूर आ रहे हैं। मध्य प्रदेश सरकार इन्हें ट्रकों में बैठाकर अमझरा बार्डर पर छोड़ रही है। यहां से जिले का प्रशासन इन्हें आगे भेजने का काम कर रहा है। नाराहट व्यापार मंडल द्वारा इनके खाने पीने का इंतजाम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें