फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के लिए एंबुलेंस का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। कोरोना वैश्विक महामारी में जहां लोगों को शादी समारोह में भीड़ नहीं जुटाने के निर्देश हैं, वहीं कुछ लोगों ने पुलिस एवं अन्य परेशानियों से बचने के लिए शादी समारोह में एंबुलेंस का उपयोग शुरू कर दिया है। इससे शादी में भाग लेने वालों को तो आसानी हो जाती है, परंतु जैसे ही यह गाड़ी मुहल्ले या गांव में आती है, आसपास के लोगों में कुछ समय के लिए हड़कंप मच जाता है।
विज्ञापन

अनलॉक- 1 में पंद्रह दिन बाद क्षेत्र में शादी समारोहों ने जोर पकड़ लिया है। पर, अब भी पहले की तरह तड़क-भड़क नजर नहीं आ रही है। लोगा साधारण तरीके से अपनी रस्म अदायगी कर रहे हैं। कुछ लोगों ने प्राइवेट बसों में अधिक पैसा मांगने एवं चार पहिया वाहनों की जगह- जगह पुलिस द्वारा चेकिंग से बचने के लिए नया नायाब तरीका निकाला है। यह लोग शादी समारोहों के लिए प्राइवेट एंबुलेंसों का सहारा ले रहे हैं, जिससे उन्हें कोई रोकता नहीं है और निर्विघ्न अपना काम पूरा कर लेते हैं। परंतु जब एंबुलेंस किसी गांव या मुहल्ले में शादी वाले घर पर जाती है तो आसपास के लोगों में सन्नाटा पसर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें