ललितपुर। भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की 125 वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम हुए। वक्ताओं ने डा. अंबेडकर के सिद्धांतों व विचारों को प्रासंगिक बताया।
कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार की अध्यक्षता आयोजित कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय एकीकरण समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम जेल चैराहा स्थित डा. अंबेडकर पार्क में जाकर डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिलाधिकारी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इसके बाद कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर महासभा द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में कवियों एवं शायरों ने रचनाएं प्रस्तुत कीं। अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने की। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक मो. इमरान रहे। संचालन हिंदी, उर्दू, अदबी संग, के अध्यक्ष रामकृष्ण कुशवाहा ने किया। इस दौरान रामस्वरूप नामदेव, गेंदालाल सतभैया, दशरथ प्रसाद पटेल और कार्यक्रम संयोजक नंदलाल पहलवान ने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में सोनिया प्रभाकरन, रामस्वरूप नामदेव, डा. खेमचंद कबीर, दशरथ प्रसाद पटेल आदि ने रचनाएं सुनाईं। इस अवसर पर डा. पूरन सिंह निरंजन, अमर सिंह, अर्जुन कुमार, डीएफओ वीके जैन, जिला आबकारी अधिकारी मनोज कुमार, क्षेत्राधिकारी बलदेव सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी शमीम खानम सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
उधर, कलेक्ट्रेट में आयोजित विचार गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में वक्ताओं ने विचार रखे। लोकसागर सोसायटी के कलाकारों ने डा. अंबेडकर के जीवन चरित्र पर गीत प्रस्तुत किए। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि धर्म एवं जाति इंसान द्वारा निर्मित हैं, सोच एवं विचार से संकीर्णता को समाप्त करते हुए देश हित में सोचने की आवश्कता है। सुरेंद्र नारायण शर्मा, डा. भीमराव अंबेडकर महासभा के अध्यक्ष नंद लाल पहलवान, रमेश पाठक, पर्वत लाल, करीम असर ललितपुरी, भगवत नारायण शर्मा, अपर जिलाधिकारी मिथलेश कुमार त्रिवेदी आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन बृजमोहन संज्ञा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर एसडीएम रमेश चंद्र, एसडीएम ए. दिनेश कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी विष्णुकांत द्विवेदी, उप कृषि निदेशक हंसराज, जिला सूचना अधिकारी चंद्रचूड़ दुबे उपस्थित रहे।
उधर, जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा समान अधिकार रैली को पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली ब्लाक जखौरा, तालबेहट, बार, देवरान, बांसी होते हुए वापस ललितपुर आएगी। इसके बाद 15 अप्रैल को यह रैली महरौनी विधानसभा क्षेत्र में निकाली जाएगी। इसके लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री ग्राम मसौरा में रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद कुशवाहा, अनिल जैन सीमा, अमितप्रिय जैन, रामस्वरूप देवलिया, हरिकिशन बाबा, धनीराम अहिरवार, इंदर राजा उपस्थित रहे।
श्री बाबा साहेब समाजोत्थान समिति नेडा. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर डालचंद्र माते, रामसेवक अहिरवार, भगवान दास, रमेशचंद्र, अमर सिंह आदि उपस्थित रहे। श्री हनुमान सेना ने डा. अंबेडकर की जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष अंकुल पांडेय ने कहा कि डा. अंबेडकर किसी समाज के नहीं, बल्कि सर्वसमाज के थे। इस मौके पर पी के नायक, चाली राजा, संतोष पाल, वीर बहादुर सिंह उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी के संसदीय कार्यालय में आयोजित जयंती कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष रामरतन कुशवाहा ने कहा कि डा. अंबेडकर ने दलित वर्ग के लिए जो सपना देखा था, उसे वास्तव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया है। जिलाध्यक्ष प्रदीप चौबे, मनोहर लाल मन्नू कोरी, जगदीश सिंह, बब्बूराजा बुंदेला, अमित तिवारी उपस्थित रहे।
बहुजन समाज पार्टी के जिला कार्यालय पर डा. अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब ने संपूर्ण जीवन दलितों के सामाजिक उत्थान, गैर बराबरी का दर्जा समाप्त करने और महिलाओं को समानता का अधिकार दिलाने में न्योछावर कर दिया। इस मौके पर शीला वर्मा, सुरेश मैनवार, अशोक सिरसी, रोशन लाल, गिरधारी लाल उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ पे डा. अंबेडकर की जेल चौराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कुंजबिहारी बाबरा, भगत बांगरेले, विक्की करौसिया, सनी बाबरा उपस्थित रहे।
इसी तरह अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा द्वारा डा. अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक घावरी, सीताराम नाहर, कुंजबिहारी बाबरा, डा. नीतेंद्र करौसिया, कार्तिक करौसिया, अशोक कुमार उपस्थित रहे।
आल इंडिया मजलिसे इत्तिहाद मुस्लिमीन के तत्वावधान में नदीपुरा में डा. अंबेडकर की जयंती मनाई गई। तौसीफ रजा खान ने कहा कि बाबा साहब ने देश को मजबूत और अखंड बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर सानू पठान, मो. जीशान खान, अजय तिवारी, असद खान उपस्थित रहे।
नेहरू युवा केंद्र में परियोजना अधिकारी मन्नू लाल श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य में डा. अंबेडकर की जयंती मनाई गई। अनिल पस्तोर ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। अरविंद कुमार संज्ञा, नवल अहिरवार, कौशल किशोर आदि ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर मनोज कुमार श्रीवास्तव, इमरत, सुनील कुमार, आदित्य दुबे आदि उपस्थित रहे।
बाबा साहब डा. अंबेडकर जयंती समारोह समिति द्वारा जेल चौराहा स्थित डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया गया। इसके बाद सभी लोग जुलूस की शक्ल में जेटीसी मैदान पहुंचे, यहां वक्ताओं ने डा. अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर मुकेश चंद्रा, आरपी देशमुख, आदि मौजूद रहे।