फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: प्रधान पद के उपचुनाव में चुनाव चिह्न का हुआ आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ावरा। विकासखंड मड़ावरा की ग्राम पंचायत जलंधर में प्रधान पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। उपचुनाव में छह प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र वापस नहीं लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रतीक चिह्नों का आवंटन किया गया। उम्मीदवार करन को अनाज ओसाता किसान, खिलान को इमली, बालकिशन को कन्नी, महेंद्र को कार, रामचरन को किताब एवं हल्लू को कैमरा चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। एआरओ नरेश कुमार रावत ने बताया कि 19 फरवरी की सुबह 07 बजे से शाम 05 बजे तक मतदान किया जाएगा, इसके बाद 21 फरवरी को मतगणना होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें