फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूर होगी कर्मियों की कमी

Thu, 16 Jul 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
  बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सत्येंद्र कुमार ने राज्यमंत्री के समक्ष स्वास्थ्य विभाग और परिवार कल्याण की सभी योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति रखी। राज्यमंत्री ने प्रगति के बजाय कमियों पर रोशनी डालने को कहा, जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिले भर में विशेषज्ञ और नर्सिंग स्टाफ की कमी है।  महिला अस्पताल में महज एक ही स्त्री रोग विशेषज्ञ उपलब्ध है। 55 के सापेक्ष 13 स्टाफ नर्स कार्य कर रही है। इसी तरह, पुरुष अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी पर मानव संसाधन का टोटा है। इस पर राज्यमंत्री ने प्रमुख सचिव से मुलाकात करके कमियां दूर करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय डा. आरपी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला चिकित्सालय डा. हरेंद्र सिंह चौहान, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मुकेश चंद्र दुबे, डा. डीसी दोहरे, जिला मलेरिया अधिकारी डा. के एस सिंह यादव जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. जेएस बख्शी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. राजेश भारती आदि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें