फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: फर्जी हस्ताक्षर कर धनराशि निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी-सिलावन। विकास खंड महरौनी अंतर्गत जरया गांव की राधिका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र दिया। समूह की तीन महिला सदस्यों पर फर्जी हस्ताक्षर कर पैसे निकालने का आरोप लगाया। समूह की रति देवी, श्री बाई, भैराबाई, मुला, चतु, मजरा बाई और जनक ने खंड विकास अधिकारी आजम अली को दिए शिकायती पत्र बताया कि समूह द्वारा गांव में राशन की दुकान का संचालन किया जाता है। तीन महिला सदस्यों ने मिलकर अन्य सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर एक लाख रुपये निकाल लिए। समूह के सदस्यों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें