फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कच्चा खाना खाने से छात्र की हालत खराब होने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएमसी अध्यक्ष ने एसडीएम को दिया शिकायती पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। विकास खंड अंतर्गत ग्राम तरगुवा के कंपोजिट विद्यालय में कच्चा खाना खाने से एक छात्र की हालत बिगड़ गई। यह आरोप लगाते हुए विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) अध्यक्ष खुशीलाल ने उपजिलाधिकारी अभिजीत सिंह को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में एसएमसी अध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को विद्यालय में कच्चा खाना वितरित होने से उसका बच्चा बीमार पड़ गया। उसे उल्टी दस्त होने लगा। इसके बाद वह उसे उपचार के लिए सीएचसी ले गए और उसका उपचार कराया। बाद में जब वे विद्यालय गए और खाना देखे तो पता चला कि बच्चों को कच्चा खाना वितरित किया गया था। उन्होंने इस संबंध में जब जिम्मेदारों से कहा तो वे उसे जेल भेजने की धमकी देने लगे। उसने पूरे मामले की जांच कराते हुए दोषियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं, स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक ज्ञानेंद्र पाठक का कहना है कि कच्चा खाना वितरित होने का आरोप झूठा है। मेरे ऊपर लगे सभी आरोप गलत है।
विज्ञापन


वर्जन
शिकायती पत्र आया है। खंड शिक्षाधिकारी को पूरे मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। - अभिजीत सिंह, एसडीएम तालबेहट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें