फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में गलत ऑपरेशन से किडनी खराब होने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम, सीएमओ से की किडनी के इलाज में खर्च हुए 25 लाख व मुआवजा दिलाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में एक चिकित्सक पर गलत ऑपरेशन करने से महिला की किडनी खराब होने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी व सीएमओ को शिकायती पत्र देकर इलाज पर खर्च हुए 25 लाख रुपये और कार्रवाई की मांग की है।
शहर के मोहल्ला तालाबपुरा निवासी मनोज साहू पुत्र रमेश कुमार ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी पत्नी अनीता साहू को एप गैस्ट्रिक हार्निया की समस्या थी। 28 अक्तूबर 2025 को उसने पत्नी का चिकित्सीय परीक्षण मेडिकल कॉलेज में एक चिकित्सक से कराया। इस पर चिकित्सक ने उसकी पत्नी को हार्निया की समस्या की पुष्टि की और सरकारी अस्पताल स्थित पैथोलॉजी लैब से जांच भी कराई।
विज्ञापन

पीड़ित ने आरोप लगाया कि चिकित्सक ने अपने बंगले पर इजाल करने क बात कही। तीन नवंबर को उक्त चिकित्सक ने व्यक्तिगत खर्चा लेते हुए सरकारी अस्पताल पर ही हार्निया का ऑपरेशन किया। इसके बाद उसकी पत्नी की सेहत में सुधार नहीं हुआ बल्कि तबीयत और बिगड़ गई। चिकित्सक ने और जांच व दवाइयां लिखीं। जब पत्नी की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो वह अपनी पत्नी को बीआईएमआर अस्पताल ग्वालियर और फिर उसके बाद मैक्स अस्पताल नई दिल्ली के चिकित्सा विशेषज्ञों को दिखाया।
विज्ञापन

वहां सभी चिकित्सकों ने बताया कि गलत इलाज के कारण उसकी पत्नी की किडनी खराब हो गई है। इसके बाद भोपाल एम्स में इलाज कराया। पीड़ित व्यक्ति ने मुख्य चिकित्साधिकारी व जिलाधिकारी से आरोपी चिकित्सक के विरुद्ध चिकित्सकीय कार्य में घोर लापरवाही करने पर कार्रवाई की मांग की है। उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति से जांच की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें