फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: फर्जी एफपीओ के नाम पर मूंगफली क्रय केंद्र आवंटित कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन ने जिलाधिकारी से की जांच की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। समर्थन मूल्य योजना अंतर्गत बुलंदशहर और गोरखपुर की एफपीओ/एफपीसी पर जिले के बार ब्लॉक और ललितपुर तहसील में मूंगफली क्रय केंद्र आवंटित करने के आरोप लगाए गए हैं। भारतीय किसान यूनियन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में आरोप लगाते हुए बताया है कि पीसीयू द्वारा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनियों को जनपद के बार एवं जखौरा ब्लॉक में मूंगफली, उड़द, मूंग एवं तिल का क्रय केंद्र बिना दस्तावेज चेक किए प्रदान किए जा रहे हैं, जो नियम विरुद्ध हैं। बताया कि तीन नवंबर को एक फार्मर कंपनी एमसीए की साइट पर दिखाई दे रहा है कि उक्त प्रोड्यूसर कंपनी की एजीएम 30 सितंबर 2022 एवं लास्ट बैलेंस शीट 31 मार्च 2022 को हुई है। इसमें बीते तीन सालों की ऑडिट दिखाई नहीं दे रही है। आरोप लगाया कि उक्त कंपनी के दस डायरेक्टरों में ललितपुर का कोई भी कृषक मेंबर नहीं है। यह भी आरोप लगाया कि उक्त फार्मर कंपनी के नए पते बानपुर तहसील में क्रय केंद्र अनुमोदित किया गया है जबकि नया पता ब्लॉक जखौरा का दिखाई दे रहा है। यह भी आरोप लगाया कि बुलंदशहर में सहायक आयुक्त सहकारिता द्वारा उक्त व्यक्ति, उसकी पत्नी व बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है। भारतीय किसान यूनियन ने जिलाधिकारी से उक्त कंपनियों की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ज्ञापन पर प्रदेश उपाध्यक्ष लाखन सिंह पटेल के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें