फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महारानी होल्कर की तरह सभी महिला नेता करें कार्य : प्रभारी मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। भाजपा ने महारानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जन्मोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन किया। सदर विधानसभा क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों से प्रभारी मंत्री ने संवाद किया। उन्होंने महारानी होल्कर के आदर्शों पर चलते हुए महिला जनप्रतिनिधियों को उनके जैसा ही कार्य करने की अपील की।
विज्ञापन

राज्यमंत्री व प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने तीन सौ साल पहले अपनी इच्छाशक्ति के बल पर ऐसे साम्राज्य की स्थापना की थी, जिसकी आज हम सब चर्चा कर रहे हैं। हमें उनके जीवन चरित्र को जरूर पढ़ना चाहिए, जिससे हम जान सकें कि किस तरह समस्त बेड़ियों को तोड़ कर कैसे आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने अपने शासन से सिद्ध कर दिया था कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं।
सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर गड़रिया परिवार में जन्मी थीं, जिसे एक बार मालवा के शासक मल्हार राव होल्कर ने राज्य भ्रमण के दौरान देखा और उनकी योग्यता से प्रभावित होकर उन्हें अपनी पुत्रवधू बनाया। मुगलों द्वारा नष्ट किए गए मंदिरों के पुनर्निर्माण में सबसे बड़ी भूमिका महारानी अहिल्याबाई की थी।
विज्ञापन

जनक किशोरी शर्मा ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई की जन्मगाथा पुण्यश्लोक की भांति है। मल्हार राव होल्कर ने अपने जीवन काल में ही इनसे राजकाज के कार्यों में सलाह मशविरा लेना शुरू कर दिया था। मल्हार राव की मृत्यु के बाद इन्हें राजकाज सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को अहिल्याबाई के बारे में अधिक से अधिक जानना जरूरी है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्ना लाल जैन, अनुपम चौबे, प्रदीप चौबे, हरीराम निरंजन, राजकुमार जैन, रमेश कुमार सिंह लोधी, बंशीधर श्रीवास, बलराम सिंह लोधी, महेश श्रीवास्तव भैया, श्रीकांत कुशवाहा, बबिता सहरिया, देवेंद्र गुरु, आशीष रावत, लक्ष्मी रावत, नीलमणि बुंदेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें