ललितपुर। स्वास्थ्य विभाग अब ऑनलाइन उपस्थित दर्ज करने व अवकाश सूचना के लिए तैयारी की जा रही है। अभी तक यह कार्य उपस्थिति पंजिका में होता था। ग्रामीण का आरोप है कि उनके इलाकों के स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात कर्मचारी हफ्ते में एक दिन जाकर पूरे सप्ताह की हाजरी लगा देते थे। आकस्मिक अधिकारियों के दौरे में अपनी नौकरी बचाने के लिए बिना तारीख लिखे अवकाश का आवेदन भी रखा रहते हैं। ऐसे लापरवाह कर्मचारियों पर लगाम कसने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद ने यह निर्णय लिया है। जिसकी तैयारी प्रारंभ कर दी गई हैं।
प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही सभी सरकारी कार्यालयाें में सीसीटीवी कैमरे व उपस्थिति दर्ज कराने के लिए बायोमैट्रिक मशीन लगाने का आदेश जारी किया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में भी बायोमैट्रिक मशीन लगाई गई थी। इसके बाद जब कोविड संक्रमण फैला तो इस मशीन का प्रयोग बंद कर दिया गया था। हालांकि इस संक्रमण के पहल ही इस मशीन को खराब करार दे दिया गया था। इसके बाद से सीएमओ कार्यालय में इन मशीनों का प्रयोग नहीं किया। अब एक फिर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सिर्फ बायोमैट्रिक मशीन से उपस्थित दर्ज कराने जा रहे हैं, साथ ही अवकाश आवेदन भी ऑनलाइन स्वीकार करने की व्यवस्था लागू करने जा रहे हैं। यह व्यवस्था सभी ग्रामीण इलाकों के स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों के लिए होगी। जिससे की लापरवाह कर्मचारियों पर लगाम कसी जा सके।
-
वर्जन
ऑनलाइन उपस्थिति व अवकाश आवेदन लेने से पता रहेगा, कि कौन-कौन से कर्मचारी किस दिन अवकाश पर हैं। अगर कोई आपातकालीन स्थिति बनती है, तो उनकी जगह अन्य कर्मचारियों को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए भेजा जा सकेगा। -डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ