फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जैन समाज ने मौन जुलूस निकालकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ावरा। कर्नाटक में दिगंबर जैन आचार्य कामकुमार नंदी की निर्मम हत्या होने पर जैन समाज और नगर की स्वयंसेवी संस्थाओं ने महावीर विद्या विहार से मौन जुलूस निकाला। इस दौरान ज्ञापन के जरिए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि विगत पांच जुलाई को कर्नाटक के बेलगांव जिले में चिकोड़ी तहसील के नंदी पर्वत स्थित जैन तीर्थ पर जैन आचार्य कामकुमार नंदी का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई। इसके बाद उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करके बोरवेल में डाल दिए गए। ऐसा निंदनीय कृत्य करने वालों को कठोर सजा दी जाए। अन्यथा कि स्थिति में जैन समाज उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
प्रदर्शन में सैकडों की संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे मौजूद रहे। लोगों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, कर्नाटक के मुख्यमंत्री और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी चंद्रभूषण प्रताप को सौंपा। ज्ञापन में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और केंद्र व राज्य सरकार से जैन संतों की सुरक्षा की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें