फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: भगवा रंग में दिखेगी वंदे भारत, अब तक सफेद व नीले रंग के होते थे कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। खजुराहो से हजरत निजामुद्दीन तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को भगवा रंग में चलाया जाएगा। रेलवे ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ट्रेन के कोच नारंगी व स्लेटी रंग के होंगे। इससे पहले सफेद व नीले रंग के कोच लगते रहे हैं। ट्रेन की औसत गति करीब 80 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। अलग-अलग सेक्शन में इसकी गति अलग-अलग रखी गई है।
ललितपुर स्टेशन पर एक स्टेशन एक उत्पाद के स्टॉल के पास ही पीएम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। सुबह आठ बजे कार्यक्रम का प्रारंभ होगा। 15 मिनट के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। इसके बाद नौ बजे तक जनप्रतिनिधि संबोधन करेंगे। 9 बजकर 10 मिनट पर रेल मंत्री का संबोधन होगा। 9 बजकर 15 मिनट पर प्रधानमंत्री एक स्टेशन एक उत्पाद का लोकार्पण व वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअल तरीके हरी झंडी दिखाकर खजुराहो से रवाना करेंगे। इसके बाद उनका संबोधन होगा। प्रधानमंत्री के लोकार्पण व संबोधन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा।
विज्ञापन


पहले दिन स्कूली बच्चे झांसी तक करेंगे मुफ्त भ्रमण
वंदे भारत में पहले दिन स्कूली बच्चे झांसी तक मुफ्त में भ्रमण करेंगे। खजुराहो से इस ट्रेन में तीन सौ बच्चे व ललितपुर से पांच बच्चों के सफर करने का अनुमान है। इसके लिए रेलवे ने तैयारियां कर ली हैं। हालांकि अभी कार्यक्रम में कुछ बदलाव की भी उम्मीद है।
-
खजुराहो से दिल्ली का सफर आठ घंटे 20 मिनट में होगा तय
खजुराहो से हजरत निजामुद्दीन तक 659 किमी का सफर आठ बोगी वाली यह ट्रेन आठ घंटे 20 मिनट में तय करेगी। खजुराहो से ललितपुर स्टेशन के बीच इस ट्रेन की गति 110, आगरा तक 130 व इसके बाद दिल्ली तक 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

-
शताब्दी एक्सप्रेस की सवारियों पर पड़ेगा असर
जनपद से इस ट्रेन का संचालन शताब्दी के आसपास ही हो रहा है। दिल्ली से आने वाली शताब्दी यहां 11 बजकर 42 मिनट पर पहुंचती है। वंदे भारत का समय भी ललितपुर रेलवे स्टेशन पर 11 बजकर 40 मिनट पर है। वहीं दिल्ली की ओर जाने वाली शताब्दी ट्रेन 5 बजकर 35 मिनट पर ललितपुर रेलवे स्टेशन पर आएगी, वहीं वंदे भारत 5 बजकर 20 मिनट पर जाएगी। ट्रेन का टाइम आसपास होने से यात्रियों को कोई विशेष लाभ नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें