फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सभी पात्रों को मिले सरकारी योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिरधा। विकास खंड बिरधा के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों ने विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं को लाभ देने के निर्देश दिए।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसमें मातादीन यादव ने दिव्यांग जन पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना के अलावा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना एवं राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने मनरेगा योजना की जगह वीबी जी राम जी योजना के बारे में जानकारी दी। बताया कि इसमें पंचायत की स्थायी संपत्ति भी सृजित होगी। एक सप्ताह के अंदर मजदूरी का भुगतान किया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख मोहित निरंजन ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्र में सरकार ने संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को दिलाने का प्रयास करें। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयराम सिंह निरंजन, खंड विकास अधिकार इरशाद अहमद, सहायक विकास अधिकारी महेश शर्मा, प्रधान दौलत राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विकास खंड का हुआ कायाकल्प : विकास खंड बिरधा परिसर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सभागार में सीलिंग और कार्यालय खंड विकास अधिकारी के वीसी रूम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख मोहित निरंजन ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें