फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारी सतर्कता से ही अब तक जिला कोरोना से है मुक्त

विज्ञापन
शहर के पिसनारी मुहल्ले में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं एवं युवतियां - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। बृहस्पतिवार को ‘अमर उजाला’ द्वारा शहर के पिसनारी मोहल्ले में अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए घरों में अपने कार्यों में व्यस्त रहते हुए लॉकडाउन का पालन कर रहीं हैं। कोई घर में खेलों की प्रैक्टिस, तो कोई घर के कामकाज में अपने आप को व्यस्त किए हुए हैं।
विज्ञापन

ज्यादातर महिलाएं बच्चों के साथ टाइमपास कर रहीं हैं । कोराना वायरस के संक्रमण से बच्चों को बचाए रखने के लिए घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। अतिआवश्यक कार्य होने पर घरों से बाहर निकलने वाले लोग जब भी घर से बाहर निकलते हैं तो मॉस्क का प्रयोग करते हैं। महिलाओं ने कहा कि जिला कोरोना वायरस के संक्रमण से पूरी तरह मुक्त है। इसे आगे भी मुक्त बनाए रखने के लिए एहतियात बरतने के साथ- साथ जागरुक होना जरूरी है।
संक्रमण से बचाव के लिए सभी को पूरी तरह सावधान रहना होगा। जनपद का प्रत्येक व्यक्ति सतर्क रहेगा, तो हमारे जिले को संक्रमण का किसी भी प्रकार का भय नहीं होगा। घर के सभी सदस्य घर के बने मॉस्क पहन रहे हैं। घर में कोई विशेष काम नहीं है, इसलिए खुद का और बच्चों का मनोरंजन करने के लिए उनको कहानियां सुनाते हैं और उनके साथ तरह- तरह के गेम्स खेलते हैं।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना है कि स्वयं के बचाव हेतु सबको लॉकडाउन का पालन करना बहुत जरूरी है। कोरोना महामारी से बचाव के लिए इसका पालन जरूरी है। अगर पालन नहीं करेंगे तो कोरोना से जंग जीतने में पीछे रह जाएंगे। वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए मॉस्क लगाना और सोशल डिस्टेसिंग अनिवार्य है। संक्रमण से बचाव के लिए पूरी तरह प्रतिबद्व रहें। प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह संक्रमण से बचने के लिए घर में ही रहें। किसी से आवश्यक कार्य हो तो सामने वाले से उचित दूरी बनाए रखें। किसी से हाथ न मिलाएं, बल्कि दूर से ही नमस्ते करें। अपने हाथों को साबुन या सैनेटाइजर से बार- बार साफ जरुर करें। इस दौरान कीर्ति, राजवती, तुलसा, रश्मि, गीता, सविता, मेनका आदि महिलाएं एवं युवतियां मौजूद रहीं।
कोरोना महामारी से बचाव के लिए लॉकडाउन का पालन जरूरी है। अगर हम इसका पालन नहीं करेंगे तो कोरोना से जंग जीतने में पीछे रह जाएंगे। वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए मॉस्क लगाना और सोशल डिस्टेसिंग अनिवार्य है।
- कीर्ति
घर पर रहते हुए पापड़, खीचला, बड़ी इत्यादि बनाने में घर पर व्यस्त हैं। रबी की फसल के बाद अनाज- दालें खेती के माध्यम से घर में उपलब्ध हो जाती हैं। उन्हीं को साल भर के लिए खाने के लिए तैयार कर रहे हैं।
- राजवती
साल भर के लिए पैदा किए अनाज को खाने योग्य बनाने लिए उसकी धुलाई, नुकाई, छनाई व साफ- सफाई कर रहे हैं। घर मेें ही हैँ और लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन कर रहे हैं। बाहर के अनाज से परहेज करते हुए खेती से उत्पन्न अनाज को प्राथमिकता दे रहे हैं, इससे फिजूलखर्ची पर अंकुश लगेगा। घर की बचत के लिए स्वर्णिम अवसर है।
- तुलसा
हम सब लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। अन्य को भी इसी तरह के उपायों को अपनाने और अपने घर में ही रहने की अपील कर रहे हैं, जिससे सभी महिलाएं लॉकडाउन का पालन कर सकेंगी और अपने घर में ही व्यस्त रह सकेंगी।
- रश्मि
जनपद का प्रत्येक व्यक्ति सतर्क रहेगा, तो हमारे जनपद को संक्रमण का किसी भी प्रकार का भय नहीं होगा। घर के सभी सदस्य घर के बने मॉस्क पहन रहे हैं। घर में कोई विशेष काम नहीं है, इसलिए खुद का और बच्चों का मनोरंजन करने में व्यस्त बने रहते हैं।
- गीता
लॉकडाउन में पढ़ाई करने के लिए यह बहुत ही अच्छा अवसर हैै। इन दिनों सभी घर पर फ्री हैं, कोई अन्य काम है नहीं, इसलिए इन दिनों में हम पढ़ाई कर लॉकडाउन के दिनों का सदुपयोग कर रहे हैं।
- सविता
घर के कामकाज में पूरा दिन निकल जाता है। पहले कुछ दिन खेती के कार्य में व्यस्त रहे, अब उसी अनाज को खाने योग्य बनाने के लिए घर पर कार्यरत हैं। इससे लॉकडाउन का पूरी तरह पालन हो रहा है। हमारा जिला कोरोना वायरस के संक्रमण से पूरी तरह मुक्त है।
विज्ञापन

- मेनका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें