ललितपुर। निदेशक रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र पशुपालन विभाग ने बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसमें अधिकारियों को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। निदेशन डॉ. रामपाल सिंह ने बताया कि जिले में स्थापित पोल्ट्री फार्म की सूची बनाकर पक्षियों की संख्या का विवरण तैयार किया जाए।
उन्हाेंने कहा कि जिला स्तरीय टास्कफोर्स के सदस्यों से समन्वय बनाएं और आपात स्थिति में निपटने के लिए सतर्क रहें। पोल्ट्री और प्रवासी पक्षियो का सर्विलान्स किया जाए। प्रवासी पक्षी माह सिंतबर माह में आते हैं और मार्च में वापस चले जाते हैं। पक्षियों के सैंपल प्रयोगशाला में बरेली नियमित रूप से भेजें। जिले में कहीं भी पक्षियों मौत होने पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा भ्रमण किया जाए। भ्रमण के दौरान पीपीई किट पहनी जाए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा प्रकरण की जानकारी निदेशक, रोग नियंत्रण और प्रक्षेत्र/ प्रमुख सचिव, पशुधन/जिला मजिस्ट्रट व मुख्य चिकित्साधिकारी और राजस्व विभाग को दी जाए। आपात स्थिति में निदेशालय पर स्थापित कंट्रोल रूम के फोन नंबर -0522 2741992, 2741991 पर संपर्क करें। जिले में डॉ. संदीप कौशल को बर्ड फ्लू का नोडल बनाया गया है।