फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब : घर-घर पहुंचाई जाती है शराब, पीकर हो रहे बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम हंसरा की महिलाएं पहुंचीं थाने, धरना पर बैठते हुए की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा। गांव में शराब की जगह-जगह अवैध ढंग से बिक्री और बढ़ती शराबखोरी से परेशान महिलाओं में गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। इस मामले में कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर दर्जनों महिलाएं थाने पहुंचकर धरने पर बैठ गईं।
थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम हंसरा की कई महिलाएं थाने पहुंचीं और उनके गांव में जगह-जगह हो रही शराब बिक्री पर सख्ती से अंकुश लगाने की मांग की। ग्रामीण महिला गोलीबाई का कहना है कि शराब बेचने वाले फोन पर घर आकर शराब बेच रहे हैं। नगद पैसा न होने पर अनाज, घरेलू बर्तन एवं अन्य सामग्री के बदले में भी शराब दे देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में युवा पीढ़ी बढ़ती शराबखोरी की आदत से बर्बाद हो रही है, जिसके चलते लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं। घर के पुरुष सदस्य शराब पीकर महिलाओं के साथ मारपीट करते हैं और घरेलू सामान तक बेच दे रहे हैं। शराब विक्रेताओं की धरपकड़ और शराबबंदी के लिए महिलाएं थाने परिसर में धरने पर बैठी रहीं। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने महिलाओं काफी देर तक समझाने का प्रयास किया, इसके बाद कठोर कार्रवाई के आश्वासन पर महिलाएं वापस गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें