फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जिला प्रचारक के नेतृत्व में रामभक्तों को वितरण हुए अक्षत

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। दस दिन बाद 22 जनवरी को अयोध्या में हो रहे भव्य राममंदिर निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा के समारोह को लेकर बृहस्पतिवार को जिला प्रचारक वीर जी के नेतृत्व में राम भक्तों ने सिविल लाइंस और अन्य जगह अक्षत वितरित किए। इसके बाद ग्राम सुनौरी में राम दरबार के साथ भव्य शोभायात्रा निकाल कर अक्षत वितरण किए गए।
विज्ञापन

इस समय राम मंदिर निर्माण और प्रभु राम की भव्य प्राण प्रतिष्ठा का जोश दिखाई दे रहा है। जिला प्रचारक की अगुवाई में सिविल लाइंस तिवरयाना आदि स्थानों पर अक्षत दिए गए।
वहीं तालबेहट खंड के ग्राम सुनौरी में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई जिसमें घर घर अक्षत वितरित किए गए। शोभायात्रा में पात्र रामदरबार लोगाें के आर्कषण का केंद्र रहा। शोभायात्रा में युवाओं के जयश्री राम के नारों से वातावरण धर्म मय हो गया।
विज्ञापन

इस मौके पर खंड प्रचारक भूपेंद्र, भारत भूषण करौलिया, राजेंद्र शर्मा, विक्रांत सिंह गौर, राकेश सावला, नितेश पटैरिया, अनिल सिरसा, सुनील यादव, ऋतिक दुबे, नरेंद्र दीक्षित, शिवम दुबे, राजकुमार झा, सतेंद्र झा, मोनू गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें