फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जखौरा में दो माह बाद तीन दिन आया नलों से पानी, फिर बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जखौरा/ललितपुर। जखौरा में कस्बावासी नलों से पानी के लिए तरस रहे हैं। दो माह बाद तीन दिन तक नलों में पानी आया, लेकिन फिर पानी बंद हो गया है। लोग परेशान हो रहे हैं।
कस्बा जखौरा में लगातार दो माह से नलों में पानी नहीं आया। लोगों को हैंडपंप और कुओं से पानी भरना पड़ा। छह दिन पहले दो माह बाद तीन दिन ही नलों से पानी आया और फिर नलों में पानी आना बंद हो गया। अब तीन दिन से जखौरा में नलों से पानी नहीं आने से लोगों को दूर दूर तक पानी भरने जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की, लेकिन उनकी उदासीनता के कारण सही ढंग से नलों से पानी नहीं मिल पा रहा है। जखौरा में तीन वर्ष पूर्व हर घर जल नल योजना के तहत पानी की पाइप लाइन डाली गई थी, लेकिन आज भी ऐसे मोहल्ले हैं। जिनमें तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी नलों से पानी की एक बूंद नहीं पहुंची। जिन मोहल्लों में पानी नहीं पहुंच रहा है, उनमें अक्तिया मोहल्ले में सड़क को तो खोद दिया, लेकिन पाइप लाइन नहीं डाली गई।
स्वामी मुहल्ले में पाइप लाइन तो डाली गई, लेकिन पानी आज तक नहीं पहुंचा। कस्बे में और भी ऐसे मुहल्ले हैं, जिनमें बेहतरीन सड़कों को पानी की पाइप लाइन डालने के लिए खोदा तो गया, लेकिन आज तक पाइप लाइन नहीं डाली गई।
विज्ञापन

मोहल्ले वाले हर घर जल नल योजना से वंचित बने हुए हैं। लोगों के घरों में लगे नलों से सालों से पानी नहीं आया है। उच्च अधिकारियों से पानी व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की है।ं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें