ललितपुर (ब्यूरो)। सदर कोतवाली अंतर्गत मुहल्ला पिसनारी बाग के पीड़ितों ने बुधवार को आईजी कानपुर जोन को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया। उन्होंने विपक्षियों पर धमकाने का आरोप लगाया है और जान माल की सुरक्षा की मांग की है।
आईजी को संबोधित पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में मुहल्ला पिसनारी बाग निवासी जसोदा पत्नी बालचंद्र रैकवार ने बताया कि दो नवंबर को एक पार्षद अपने दो दर्जन साथियों के साथ आया और घर में घुसकर उसे पुत्र सुरेंद्र, बहू गुड्डी पत्नी छोटेलाल, सविता पत्नी गेंदालाल और रामकली पत्नी भगौने के साथ मारपीट की। आरोप है
कि पुलिस से शिकायत करने पर मामूली धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। अब उक्त आरोपी उसको व उसके परिवार को धमका रहे हैं, जिससे परिवार भयभीत है। उन्होंने उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
पुलिस कर रही बचाव
पीड़ित परिवार की महिला जसोदा पत्नी बालचंद्र ने आरोप लगाया कि पुलिस को 100 नंबर पर तत्काल जानकारी दी गई, लेकिन पुलिस समय पर नहीं पहुंची। इससे आरोपियों ने बहुओं के साथ अभद्रता की और पूरे परिवार को मारा। अब पुलिस मामूली धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें बचा रही है। उन्होंने उचित धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की है।