फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच गांव व शहर के एक मोहल्ले में मिले 21 एडीज मच्छर के लार्वा

विज्ञापन
dengu images - फोटो : dengu images
विज्ञापन
ललितपुर। डेंगू व संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम छह गांव व शहर एक मोहल्ले में रखे कंटेनरों की जांच की। जिसमें 21 एडीज लार्वा पाए गए, जिस पर मौके पर नष्ट कर लार्वा रोधी दवा का छिड़काव कर नष्ट कर बचाव के प्रति जागरूक किया। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार व सहायक मलेरिया अधिकारी केएस सिंह के निर्देशन पर छह गांव, शहर के एक मोहल्ला व चार कार्यालयों में डेंगू व चिकिनगुनियां की रोकथाम के लिए अभियान चलाया गया। जिसमें कूलर व कंटेनरों में एडीज मच्छर के लार्वा पाए गए। मलेरिया निरीक्षण अजब सिंह, हरिशचंद्र नामदेव, ज्ञानेंद्र गौतम ने कंटेनरों व कूलरों की जांच की, जिसमें ब्लॉक बिरधा के ग्राम रजवारा व पनारी में चार, ब्लॉक जखौरा के ग्राम नदनवारा में एक, ब्लॉक बार कार्यालय में नौ व ग्राम देवरान में पांच व शहर के मोहल्ला तालाबपुरा में दो एडीज मच्छर के लार्वा पाए गए। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर ही लार्वा रोधी दवा का छिड़काव कर नष्ट किया। इस दौरान टीम ने बताया कि कूलर व कंटेनरों की सप्ताह में सफाई की जाए। सूखने के बाद दोबारा पानी भरा जाए। वहीं तालबेहट के ग्राम कड़ेसरा कलां, सरकारी कार्यालयों में सिंचाई निर्माण खंड प्रथम व द्वितीय, कोतवाली व प्रधान डाकर घर में लार्वा नहीं पाए गए।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि फुल कपड़े पहनें। अपने घर की छतों पर रखे बर्तनों में बारिश का पानी जमा न होने दें। टंकी व कूलरों की नियमित एक सप्ताह में सफाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें