सरकारी कार्यालयों में मिले एडीज लार्वा, थमाए नोटिस
ललितपुर। शहर के सरकारी कार्यालयों के कूलरों व परिसर में रखे कंटेनरों की जांच में एडीज लार्वा पाए गए। जिस पर विभाग को नोटिस देकर सप्ताह में सफाई कराने के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार व सहायक मलेरिया अधिकारी केएससिंह के निर्देशन पर मुख्यालय स्थित कार्यालयों में डेंगू व चिकिनगुनियां की रोकथाम के लिए अभियान चलाया गया। इसमें कूलर व कंटेनरों में एडीज मच्छर के लार्वा पाए गए। मलेरिया निरीक्षण अजब सिंह, हरिशचंद्र नामदेव, ज्ञानेंद्र गौतम ने 26 कार्यालयों में रखे कूलर व कंटेनरों की जांच की गई। इसमें जिला अधिकारी कार्यालय व मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय, जिला कमांडेंट कार्यालय, उपकृषि निदेशक कार्यालय में एक-एक कंटेंनर में एडीज लार्वा पाया गया। वहीं अधिशाषी अधिकारी कार्यालय डीआरडीए, जिला पूर्ति अधिकारी, प्रतिसर निरीक्षक कार्यालय के तीन कंटेनरों में और जिला पंचायत कार्यालय के आठ कंटेनरों में एडीज लार्वा पाए गए। जिस पर कार्यालय अध्यक्षों को नोटिस देकर सप्ताह में सफाई कराए जाने के निर्देश दिए।