फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण रोकने का मोर्चा संभाल रहे चिकित्सक समेत 42 हो चुके कोरेना संक्रमित

विज्ञापन
covid 19 - फोटो : covid 19
विज्ञापन
ललितपुर। कोरोना वायरस संक्रमण रोकने का जिम्मा संभाल रहे चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों के संक्रमित होने से मरीजों को आसानी से उपचार मिलना मुश्किल हो रहा है। जिले में अभी तक एक दर्जन सरकारी चिकित्सक व आधा दर्जन निजी चिकित्सक और दो दर्जन स्वास्थ्य कर्मी कोरेेना संक्रमित हो चुके हैं। इससे स्वास्थ्य सेवाओं पर बुरा असर पड़ा है।
विज्ञापन

जनपद में चिकित्सकों की कमी से स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी हो गई हैं। यहां पर विशेषज्ञों की भी कमी है, इससे गंभीर स्थिति में मरीजों को रेफर करना पड़ता है। इनमें मेजर अटैक, हेडइंजरी, लकवा, किडनी फैल, प्लेट कम होने पर व गंभीर बुखार तक के मरीजों के रेफर करना एक मात्र विकल्प है। इतना ही नहीं कई मरीजों को केवल जांच के अभाव में ही रेफर करना पड़ता है। वहीं, वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस संक्रमण नियंत्रण को लेकर शासन ने ओपीडी सेवा बंद कर दी गई। आपातकालीन सेवाएं ही जारी रखीं गई है। ऐसे में जहां प्रतिदिन लगभग डेढ़ हजार मरीज अस्पताल पहुंचते थे, लेकिन ओपीडी बंद होने से अब मरीजों के आने की संख्या सिमट कर एक सैकड़ा तक पहुंच गई है। अब मरीजों को उपचार के लिए भटकना पड़ रहा है। जिले में कोरोना संक्रमण काल में उपचार के लिए मोर्चा संभाल रहे चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी भी कोरोना संक्रमण की जद में आते जा रहे हैं। इससे मिल रही उपचार की सेवाएं जर्जर हालत में होती जा रही हैं। वहीं चिकित्सकों की कमी से उपचार की मिलने की समस्या बढ़ गई है। जिले में अब तक दो अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला अस्पताल में कार्यरत तीन चिकित्सक, महिला अस्पताल में कार्यरत एक चिकित्सक, सीएचसी बार, महरौनी में कार्यरत दो चिकित्सक, आयुर्वेदिक चिकित्सक समेत एक दर्जन चिकित्सक सरकारी संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, चिकित्सा कर्मियों में तीन लैब टैक्नीशियन और एक फार्मासिस्ट, दो एएनएम, महिला अस्पताल की तीन स्टाफ नर्स, एक वार्ड ब्वॉय, एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी व टीवी क्लीनिक का ड्राईवर समेत सभी कर्मचारी समेत दो दर्जन संक्रमित हो चुके हैं। वहीं निजञी चित्र्त्सिकों में आठ चिकित्सक समेत डेढ़ दर्जन कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं।
इससे जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की जर्जर हालत बनी हुई है। वहीं अब निजी चिकित्सकों के संक्रमित होने से अब लोगों को उपचार की समस्या खड़ी होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति
जिले की आबादी 14 लाख
जिला अस्पताल - 01
जिला महिला अस्पताल - 01
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र - 04
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र - 02
नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र - 23
उपकेंद्र - 198
एक नजर में चिकित्सकों की स्थिति
पदनाम स्वीकृत पद कार्यरत रिक्त
लेवल - 1 46 23 23
लेवल - 2 02 12 00
लेवल - 3 15 07 08
लेवल - 4 14 05 09
कुल 77 47 40
डेंटल सर्जन 02 00 02
चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 18 12 06
कुल 97 59 48
जिला अस्पताल
स्वीकृत पद कार्यरत रिक्त पद
35 18 17
जनपद में चिकित्सकों की कमी बनी हुई हैं। चिकित्सकों के संक्रमित होने से भी समस्या हो रही है।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें