फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दूसरे दिन भी जारी रही अधिवक्ताओं की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। अधिवक्ता पर दर्ज मुकदमे के विरोध में लगातार दूसरे दिन अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की जिला जज के साथ मंगलवार को बैठक भी हुई, जिसमें कोई ठोस निर्णय नहीं निकला। अधिवक्ता साथी पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग कर रहे हैं। अब बृहस्पतिवार को बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को हड़ताल के दौरान कचहरी परिसर में नारेबाजी की। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि कुटुंब न्यायालय की पूरी घटना प्रशासनिक न्यायमूर्ति को अवगत कराई जाए। वहीं, अधिवक्ता पर मुकदमा दर्ज कराने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का स्थानांतरण दूसरी कोर्ट में किया जाए। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिला जज आलोक पाराशर से वार्ता कर अपनी मांग रखीं। बैठक में ठोस निर्णय न निकलने पर अधिवक्ताओं ने हड़ताल जारी रखी। उन्होंने 18 जुलाई को बैठक बुलाई है। इसमें आगे की रणनीति तय होगी। न्यायाधीश से वार्ता के दौरान अध्यक्ष बृजेंद्र यादव, महामंत्री महेंद्र जैन, वरिष्ठ अधिवक्ता नेमीचंद्र जैन, श्रीप्रकाश चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें