फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बिजली विभाग के जेई के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मड़ावरा। विद्युत विभाग के अवर अभियंता (जेई) पर अमर्यादित व्यवहार और तानाशाही का आरोप लगाते हुए मड़ावरा बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार से हड़ताल शुरू कर दी। कार्रवाई न होने से नाराज अधिवक्ता तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए।
बार एसोसिएशन पदाधिकारियों के अनुसार, 31 मार्च को अवर अभियंता टीम के साथ अधिवक्ता बृजलाल साहू के निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने अधिवक्ता से अमर्यादित भाषा में बातचीत की। विरोध करने पर अवर अभियंता ने अधिवक्ता की पत्नी के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता बृजलाल साहू के अनुसार, इस मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी, जिलाधिकारी और मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। इसी के विरोध में मड़ावरा बार एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया है। अधिवक्ताओं ने कहा कि मामले के निस्तारण तक न्यायालयों में कोई कार्य नहीं किया जाएगा। बार एसोसिएशन ने चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा भी तय की है। इसके तहत 10 से 12 अप्रैल तक क्रमिक हड़ताल, 13 से 15 अप्रैल तक आमरण हड़ताल और इसके बाद भी कार्रवाई न होने पर 16 अप्रैल से समस्या के समाधान तक भूख हड़ताल की जाएगी।
धरने में अध्यक्ष कपिल देव दुबे, सचिव जगभान सिंह, रमेश चंद्र पाल, चिंतामन, नूर निजाम, महेश परिहार सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें