संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शुक्रवार को सदर तहसील बार संघ के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। उन्होंने एआईजी के आदेश को वापस लेने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने तहसीलदार प्रशासन व न्यायिक को हटाने की मांग भी की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि आवासीय प्लाट के दाखिल खारिज करने में कोताही बरती जा रही है। शुक्रवार को दो सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील बार संघ के अधिवक्ता कलम बंद हड़ताल पर रहे। उन्होंने कहा कि सब रजिस्ट्रार हद अंदर व बाहर के सर्किल रेट पर बैनामा कर रहे हैं। वह वार्ड बार सर्किल रेट के आधार पर बैनामा नहीं कर रहे हैं। इससे आम लोगों को खासी परेशानी हो रही है। वहीं, उन्होंने तहसीलदार न्यायालय में आवासीय प्लाटों के दाखिल खारिज में हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए अधिकारियों के स्थानांतरण की मांग की है। इस दौरान अध्यक्ष मुन्नालाल जैन, उपाध्यक्ष शंकर ला रजक, मंत्री राकेश गौतम, अजय, सुनील कुमार, रामकुमार, केदारनाथ, जगभान, राकेश राय, राजेश दुबे, अभिषेक श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव, संतोष रैकवार, अमित श्रीवास्तव, मुकेश राय आदि मौजूद रहे।