ललितपुर। जिला बार एसोसिएशन के सदस्य व पूर्व शासकीय अधिवक्ता और एक न्यायिक कर्मचारी बुधवार को न्यायालय परिसर में जांच के उपरांत कोरोना पॉजिटिव पाए हैं। इसके चलते जिला न्यायाधीश मो. रियाज के आदेश पर न्यायालय परिसर को दो दिन तक मुख्य चिकित्साधिकारी की सलाह पर सैनिटाइज किया जाएगा। इसके चलते मुख्यालय स्थित सभी न्यायालयों को 10 और 11 सितंबर को बंद रखा जाएगा।
जनपद में बुधवार को बीते 24 घंटे में एक बार फिर से कुल 54 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। साथ ही आरटीपीसीआर विधि से तीन पॉजिटिव केस की सूचना मेडिकल कॉलेज झांसी एवं एक मरीज ज्ञान पैथोलॉजी प्रा.लि. से प्राप्त हुई है। उक्त कोरोना पॉजिटिव मरीजों में नई बस्ती निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति, ग्राम बुरागांव निवासी 25 वर्षीय एवं 27 वर्षीय दो युवक, तहसील कालोनी महरौनी निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति एवं एक 55 वर्षीय महिला व 28 वर्षीय युवक, तालबेहट के ग्राम अमरार निवासी 30 वर्षीय व्यक्ति, तालबेहट के ग्राम हटवारा निवासी 25 वर्षीय महिला, तालबेहट के ग्राम टेकरी निवासी 25 वर्षीय महिला, जखौरा के ग्राम सीरोनकलां निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति, जखौरा के ग्राम बम्हौरीकलां निवासी 28 वर्षीय युवक, 10 वर्षीय बालक, 12 वर्षीय बालक, 41 वर्षीय व्यक्ति, 62 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय महिला, 17 वर्षीय किशोरी दो किशोरी, 19 वर्षीय युवक, रावर स्कूल के पास निवासी 64 वर्षीय एक अधिवक्ता, पाली रुरल के वार्ड नंबर दस निवासी 61 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय महिला, जखारा के ग्राम बमर्ती निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, धौर्रा निवासी 72 वर्षीय वृद्ध, रजवारा निवासी 25 वर्षीय युवक, बिरधा के ग्राम बंट निवासी 26 वर्षीय महिला, बैजनाथ महरौनी निवासी 23 वर्षीय व्यक्ति, तालाबपुरा निवासी 39 वर्षीय महिला, इलाइट निवासी 23 वर्षीय युवती, 54 वर्षीय महिला, 51 वर्षीय महिला, 54 वर्षीय व्यक्ति, नझाई बाजार निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति, सिविल लाइन निवासी 57 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय वृद्घ, गांधीन निवासी 43 वषी्रय महिला, 68 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय व्यक्ति, बिरधा निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति, नझाई बाजार निवासी 33 वर्षीय महिला, 32 वर्षीय व्यक्ति, बिरधा निवासी 40 वर्षीय महिला, आजादपुरा निवासी 31 वर्षीय व्यक्ति, 22 वर्षीय युवक, महरौनी निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, 17 वर्षीय किशोर, 46 वर्षीय व्यक्ति, बांसी निवासी 17 एवं 13 वर्षीय किशोर,39 वर्षीय व्यक्ति, ग्राम रजवारा निवासी 45 वर्षीय महिला, 51 वर्षीय व्यक्ति, बानपुर निवासी 19 वर्षीय युवक, महरौनी निवासी 50 वर्षीय महिला को कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया गया कि बीते 24 घंटे में 48 मरीज और अब तक कुल 1256 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। जनपद में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 480 है। वहीं मध्य प्रदेश के चंदेरी निवासी एक चालीस वर्षीय व्यक्ति की कोविड-19 धनारात्मक रिपोर्ट आई थी, जिनकी सैंपलिंग ललितपुर में कराई गई थी, इलाज के दौरान झांसी मेडीकल कॉलेज में मृत्यु हो गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.प्रताप सिंह ने बताया कि बीते चौबीस घंटे में पूरे जनपद में हुई जांचों में कुल 54 मरीज की जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मध्य प्रदेश के चंदेरी निवासी एक व्यक्ति की ललितपुर में सैंपलिंग हुई थी, जिसमें धनात्मक होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया था, जहां उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।