फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जल संस्थान के एक्सईएन को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनने के बाद उनका निस्तारण करें। मड़ावरा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि अगर उन्हें उचित न्याय न मिले तो यह नैतिकता के खिलाफ है।
इस दौरान पेयजल आपूर्ति बाधित रहने की कई शिकायतें मिलीं। लोगों ने बताया कि गर्मी में जल संस्थान की लापरवाही के कारण जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता शिवराज वर्मा को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ उनके विरुद्ध शासन को पत्र लिखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पिछले समाधान दिवसों में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश उप जिलाधिकारी मड़ावरा को दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही निस्तारण का पैमाना होगा, इसलिए अधिकारी मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण शिकायत का निस्तारण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील के लेखपाल राजकुमार के कार्य में लापरवाही को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए उसके विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कमलाकांत पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इम्तियाज अहमद, उप जिलाधिकारी मड़ावरा भूपेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी मड़ावरा सौरभ वर्णवाल आदि मौजूद रहे।

यह रही शिकायतों की स्थिति
-तहसील मड़ावरा में 183 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 13 का मौके पर निस्तारण हुआ।
-तहसील तालबेहट में 101 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 23 का निस्तारण कराया गया।
-तहसील महरौनी में 103 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 19 का निस्तारण कराया गया।
-तहसील पाली में 23 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें एक का ही निस्तारण कराया जा सका।
-तहसील ललितपुर में कुल 51 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से पांच का निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें