- सीएम पोर्टल पर समाज कल्याण विभाग की शिकायतों का निस्तारण न होने पर की गई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सामूहिक विवाह योजना, पारिवारिक लाभ व वृद्धा आश्रम के कार्यों में लगातार जनपद की प्रगति खराब होने के कारण सीएम पोर्टल पर जनपद की रैंकिंग गिर रही है। इस पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पहले समाज कल्याण अधिकारी संजय श्रीवास्तव को चेतावनी जारी की थी फिर भी सुधार न होने पर प्रतिकूल प्रवृष्टि जारी कर दी है।
समाज कल्याण अधिकारी की लापरवाही के चलते वह एक भी सामूहिक विवाह का आयोजन नहीं करा पाए, साथ ही पारिवारिक लाभ योजना में भी रुचि नहींं दिखाई जा रही थी। इस संबंध में कई बार उन्हें चेतावनी पत्र जारी किए गए, लेकिन उनकी कार्य प्रणाली को सुधार नहीं आया। हाल ही में एडीजे के वृद्धा आश्रम निरीक्षण के दौरान वहां पर कई अनियमिताएं पाई गईं। इन्हीं सभी कार्यों में लापरवाही को देखते हुए, मुख्य विकास अधिकारी केके पांडे ने समाज कल्याण अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की थी। मुख्य विकास अधिकारी केके पांडेय की संस्तुति पर समाज कल्याण अधिकारी संजय श्रीवास्तव को प्रतिकूल प्रवृष्टि जारी की है।