फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: राजकीय महाविद्यालय में 10 अगस्त तक होंगे प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जखौरा। राजकीय महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त निर्धारित की गई है। महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।
विज्ञापन


महाविद्यालय में बीए पाठ्यक्रम की कुल 420 सीटों के सापेक्ष अब तक 65 विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है। बीएससी की 240 सीटों में से 35 विद्यार्थियों और बीकॉम की 60 सीटों में से अब तक 5 विद्यार्थियों का प्रवेश हो चुका है। प्राचार्य डॉ ऋषी सक्सेना ने बताया कि जिन विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) हो चुका है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ महाविद्यालय पहुंचकर अपना प्रवेश अनिवार्य रूप से कन्फर्म करा लें, ताकि उनका प्रवेश सुरक्षित हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें