फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जागा प्रशासन, हाईवे पर गड्ढों को भरने का शुरू

Mon, 31 Aug 2026 01:05 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। अज्ञात वाहन की टक्कर से हाईवे पर बने गड्ढों में बाइक गिरने से पति-पत्नी की मौत होने के बाद प्रशासन जागा और रविवार को दुर्घटनास्थल सहित आसपास हाईवे मार्ग के गड्ढे भरने का काम शुरू कर दिया है। वहीं पति-पत्नी की मौत के बाद गांव में मातम छाया रहा।
विज्ञापन

थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम शिशुपाल अहिरवार (25) और उसकी पत्नी छाया अहिरवार (25) को झांसी में भाई को राखी बांधकर बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक पर उनके दो बच्चे बेटा अरमान (5) और बेटी अर्पिता (3) भी सवार थे। अभी उनकी बाइक तालबेहट क्षेत्र में ग्राम कड़ेसरा के पास हाईवे-44 के पास पहुंची थी कि उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर बने गड्ढे में गिर गई। जिससे बाइक सड़क पर गिर गई और बाइक सवार पति-पत्नी सहित उनके दोनों बच्चे घायल हो गए थे। घायलों को एंबुलेंस से झांसी ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने शिशुपाल को मृत घोषित कर दिया था। वहीं उसकी पत्नी छाया की इलाज के दौरान शाम को मौत हो गई थी। पति-पत्नी के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद देर शाम को उनके शव गांव पहुंचे और उनका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। वहीं घटना में घायल मासूम पुत्र व पुत्री अभी भी सदमे में है और रोते हुए अपने माता-पिता के बारे में परिजनों से पूछ रहे हैं। परिजन दोनों को झूठी सांत्वना देकर चुप करा रहे हैं। वहीं हाईवे पर पति-पत्नी की मौत के बाद प्रशासन जागा और रविवार को घटनास्थल सहित आसपास के हाईवे पर गड्ढा भरने का काम शुरू करवा दिया गया है। वहीं गांव में रविवार को मातम छाया रहा। कोतवाली तालबेहट प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मां को लहू-लुहान देखा तो बेटी ने रोते हुए बुलाया मां को

घटना के दौरान जब शिशुपाल और उसकी पत्नी छाया गंभीर घायल होकर मौके पर पड़े थे तो उनकी चोटिल हुई बेटी अर्पिता रोते हुए अपनी मां को बुला रही थी। चोटिल होते हुए अपनी मां को बुलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें