फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: प्रशासन ने उतरवाए बैनर-पोस्टर और होर्डिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में शनिवार को प्रशासन ने सड़कों पर लगे होर्डिंग को जेसीबी मशीनों से उतवाए और शराब की दुकानों पर स्टाक चेक किया।
शहर के रेलवे रोड, घंटाघर रोड सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगे राजनैतिक दलों को होर्डिंग हटवाने के लिए एसडीएम चंद्रभूषण प्रताप सिंह, सीओ अभय नारायण सहित आठ टीमों ने अगल अगल स्थानों पर पुलिस बल के साथ जेसीबी से होर्डिंग हटवाए। वहीं देर शाम तक शराब की दुकानों का स्टाक भी चेक किया गया। उधर, मड़ावरा में उपजिलाधिकारी भूपेंद्र सिंह एवं पुलिसक्षेत्राधिकारी आरके श्रीवास्तव ने भारी पुलिस फोर्स के साथ नगर सहित क्षेत्र सड़कों पर लगे बैनर पोस्ट हटवाए। साथ ही साढुमल स्थित अग्रेजी शराब की दुकान की चेकिंग कर मिलान स्टॉक रजिस्टर आदि की जांच की। क्षेत्र में प्रचार बैनर पोस्टर हटाने के लिए टीमों को लगाकर हटवाए जाने की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन

इधर, बानपुर में नायब तहसीलदार धीरेंद्र यादव व थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से पुलिस बल व विद्युत विभाग के साथ शाम को कस्बा में राजनीतिक दलों के झंडे-बैनर,पोस्टर एवं होर्डिंग उतरवाने शुरू कर दिए। इस दौरान कस्बा के बस स्टैंड,महाराजा मर्दन सिंह चौराहा,मुख्य बाजार एवं अन्य स्थानों पर लगे राजनीतिक दलों के बैनर एवं दीवानों पर बने राजनैतिक चुनाव चिन्हों को साफ किया एवं लोगों से आदर्श आचार संहिता का पालन करने को कहा। टीम में विद्युत अभियंता निश्चय वर्मा,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सतीश रजक,एसआई भूपेंद्र कुमार,अनुज यादव,निखिल मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

महरौनी प्रतिनिधि के अनुसार बस स्टॉप सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर राजनीतिक दलों के होर्डिंग को तेजी से हटाया जाने लगा। वहीं सरकारी कार्यालयों पर सरकार की उपलब्धियां बताने वाले कई बड़े-बड़े होर्डिंग्स भी उतार दिए गए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी राजबहादुर, सीओ अजय कुमार,एसडीओ विद्युत आरपी सिह ,नगर पंचायत ईओ साक्षी साहू, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रमेश मिश्रा, इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं पाली क्षेत्र में देर शाम तक एसडीएम मनीष कुमार सहित पुलिस बल होर्डिंग हटवाते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें