ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन की संस्तुति पर लखनऊ में उतर प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नरेंद्र जैन कडंकी ने उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर ललितपुर के प्रभारी सुरेश अवस्थी ने उनका स्वागत किया। कानपुर बुंदेलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने उन्हें पट्टिका पहनाई। नरेंद्र कड़ंकी पूर्व में भारतीय जनता पार्टी में ही रहे हैं। उन्होंने नगर महामंत्री का दायित्व भी संभाला है। पार्टी में शामिल होने पर लोकसभा चुनाव के सह संयोजक प्रदीप चौबे, क्षेत्रीय सदस्य धर्मेंद्र गोस्वामी, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गौरव गौतम, जिला कार्यालय प्रभारी शशि शेखर पांडेय आदि ने स्वागत किया। संवाद