फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसौराकलां में विकास कार्यों ने पकड़ी गति

Fri, 12 Feb 2016 01:10 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। डा. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम में विकास कार्यों ने अचानक गति पकड़ ली है। विभिन्न विभागों के अफसर अपनी मौजूदगी में अधूरे कार्यों को पूर्ण करा रहे हैं। सड़क पर डामरीकरण का कार्य भी तेज गति से हो रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन का दौरा तय होते ही डा. राममनोहर लोहिया समग्र ग्रामों में विकास कार्य गति पकड़ गए हैं।

ग्राम मसौराकलां इसका गवाह है। यहां के अधूरे कार्यों को रात-दिन एक कर पूरा किया जा रहा है। पिछले दिनों तक गांव की सड़क की हालत देेखने लायक थी, जो अब चकाचक नजर आ रही है। दो दिन में सड़क बनकर तैयार हो गई है। अन्य कार्यों को भी शीघ्र पूरा कराया जा रहा है। स्कूलों में शिक्षकों को अस्थाई तैनात कर बच्चों के शैक्षिक स्तर को सुधारा जा रहा है। यही नहीं, बच्चों को रोजाना सामान्य जानकारी दी जा रही है। जिले के अफसरों को सिर्फ ग्रामीणों की ओर से की जाने वाली शिकायतों की चिंता सता रही है। विभिन्न विभागों के अफसर ग्रामीणों को आश्वासन देकर संतुष्ट करने में लगे हैं, जिससे कि मुख्य सचिव के सामने कोई शिकायतकर्ता खड़ा न हो। ग्रामीण अफसरों के आश्वासन से कितने संतुष्ट होते हैं, यह तो मुख्य सचिव के दौरे पर ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें